कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौंप लोग
अनूपपुर (विजय तिवारी) जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित नसीम हार्डवेयर के दुकान के पीछे बने बाड़े में एक बछड़ा और एक बकरी बंधीं हुईं थीं। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में गौशाला में घुसकर बछड़े एवं बकरी के मल द्वार में सरिया डालकर उन्हे मौत के घाट उतार दिया गया है। सुबह होने पर जब घर के लोग ने गौशाला में गये तब ऐसे क्रूरता भरी हालातदेखकर व्यथित हो गए नसीम हार्डवेयर संचालक मो. अरसद पिता नसीम अख्तर निवासी वार्ड क्रमांक 11 द्वारा इसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई गई है।इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय बिजुरी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर इस तरह से मूक-बधिर जानवरों पर क्रूरता से हत्या करने वाले की पता कर शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



