अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 18 अप्रैल 2024:– सनातन के अराध्य और सूर्यवंश के लला के जन्म उत्सव के महापर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर दिनांक 18/04/2024 गुरूवार की संध्या 5:00 बजे से ईच्छा संकल्प धर्मार्थ फाउंडेशन, विक्टोरिया स्कूल एंव मार्स इंडस्ट्रीयल सप्लाई एंड सॉल्यूशन के सौजन्य से स्थान – नंबर 4, आदित्यपुर-2, सरायकेला खरसावां पर राम भक्तों के लिए शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में राम भक्तों के लिए बूंदी और शरबत एंव शीतल पेय की व्यवस्था किया गया, मुख्य अतिथि के रूप मे विक्टोरिया स्कूल के संचालक सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के संस्थापक एंव सदस्यगण चंदन शर्मा, कृष्णा प्रसाद साह, मनीष शर्मा, आकाश कुमार, मनोज यादव, राजेश महतो, अभिषेक आनंद, जसवंत कुमार, आदर्श ट्रांसपोर्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन के निगरानी में शांति पूर्वक संपन्न हुआ ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



