google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बच्चों ने किया मानव श्रृंखला का निर्माण

मेघनगर। कलेक्टर श्रीमति नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार के निर्देशन में ” हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता “स्वतंत्रता का उत्सव ,स्वच्छता के संग” अभियान के द्वितीय चरण संत अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्कूल के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति से पूर्ण कविता,गीत प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस डी एम रितिका पाटीदार एवं सी एम ओ राहुल सिंह वर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय पर्व, और पर्व पर तिरंगा फहराने के बारे समझाते हुए हर घर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सहायक प्राचार्य सिस्टर दीपा ने किया मानव श्रृंखला का निर्माण बसिल कटारा एवं रोहित गणावा सर द्वारा करवाया गया देश भक्ति गीत और कविता रेशमा जेम्स,तथा दीपक गणावा के निर्देशन में किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा मेहता द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मैनेजर फादर श्री कज़ेतन डिमेलो द्वारा किया गया ।तथा उक्त मानव श्रृंखला के दौरान स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत एवं सहायक लेखा प्रवीण ठाकुर भी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)