google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वी पी एस के बच्चो ने किया योगा अभ्यास

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के प्रांगण में छात्रों द्वारा योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है ।प्रबंधक अमित पांडेय ने बताया इस योग प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ समाज को योग बनाये निरोग का संदेश देना है,जिससे सभी छात्र छात्राएं स्वस्थ और रोग मुक्त रहे।इस प्रशिक्षण में योग के भिन्न-भिन्न आयामों संयम,नियम,आसान,
प्राणायाम,प्रत्याहार,धारण,ध्यान और समाधि की शिक्षा विधालय के योग प्रशिक्षक चंदन पाठक के माध्यम से बच्चों को दी जा रही है ।उक्त जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने दी और बताया की भविष्य में ऐसे शिविर बच्चो के स्वास्थ और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)