ग्रापये के संस्थापक स्व0 बालेश्वर लाल के पुण्यतिथि पर हुए विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह
समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहाकि ग्रामीण पत्रकारों के समक्ष आने वाले दिनों और भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए अभी से बदलते दौर में अपने को भी पत्रकार डिजिटिलाइज कर ले।
उक्त बातें मंगलवार को सायंकाल में बाबतपुर स्थित एक होटल में ग्रापये के संस्थापक रहे स्व0 बालेश्वर लाल के पुण्यतिथि पर आयोजित विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि ग्रामीण पत्रकारिता पोस्टकार्ड से शुरू होकर इंटरनेट की दुनिया मे पहुच चुकी है और आने वाला समय और भी तेजी से प्रिंट मीडिया के समक्ष चुनौती खड़ा करेगा। इसके लिए पत्रकारो को सजग हो सत्य के करीब होकर पत्रकारिता करनी होगी।
ग्रापये के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहाकि संगठन को सक्रिय करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहाकि नवम्बर माह में प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता प्रभारी बनाये जाएंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ के एन राय ने कहाकि पत्रकारिता का स्वरूप डिजिटल हो रहा है। हमे स्वयं के साथ लेखनी के प्रति सजग रहना होगा।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए स0 निदेशक सूचना डॉ सुरेंद्र नाथ पाल ने कहा कि पत्रकार और सूचना विभाग एक दूसरे के पूरक है उनके संयोग से पत्रकारिता पूर्ण होती हैं वरना अधूरी ही रह जाती है।
संगोष्ठी को क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, वाराणसी मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह, विंध्यांचल मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास दत्त मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी व संचालन संजय गुप्ता व प्रवीण यादव व धन्यवाद ज्ञापन जिला संरक्षक अरुण कुमार उर्फ बबलू मिश्रा ने किया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में ख्यातिलब्ध लोग उपस्थित रहे। जिसमे पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, एग्रो पार्क करखियाव के अध्यक्ष व उद्यमी मनोज मद्धेशिया,डॉ दिनेश मिश्रा, नेत्र चिकित्सक डॉ अवधेश सिंह, डॉ संगीता दुबे, डॉ विनय पाण्डेय, शिक्षाविद डॉ कौशलेंद्र नारायण सिंह, कन्हैया लाल पटेल,शैलेश पांडेय,समाजसेवी मनोज त्रिपाठी, समाजसेवी डंप्पी तिवारी, समाजसेवी अमन कबीर,साधु सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रापये के संस्थापक रहे स्व0 बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प वर्षा कर ग्रापये के पदाधिकारियों व सदस्यों ने याद किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



