google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन 24 जून को होना किया गया सुनिश्चित

•~ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ करेगें शिरकत

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। वीरांगना दुर्गावती स्मारक सेवा समिति सलखन सोनभद्र के तत्वावधान में एक अति आवश्यक बैठक गुरुवार को सलखन स्थित वीरांगना दुर्गावती स्मारक स्थल पर की गयी। बैठक में वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस समारोह मनाये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। वीरांगना दुर्गावती स्मारक सेवा समिति सलखन सोनभद्र के सचिव श्रीराम टेकाम ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जून 2026 दिन बुधवार को सलखन ग्राम पंचायत स्थित स्मारक स्थल पर वीरांगना दुर्गावती जी का बलिदान दिवस समारोह मनाया जायेगा।

आयोजित कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सायं 05 बजे तक सम्पन होगा।कार्यक्रम में बड़ादेव पूजन के साथ वीरांगना जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण के साथ ही सभा गोष्ठी व आदिवासी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मिलित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड होंगे। निर्धारित कार्यक्रम की वृहद् रुपरेखा तैयारी हेतु स्मारक स्थल पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामीणों ने बैठक किया। बैठक में मुख्यरूप से चेतनारायन गोंड, अमरेन्द्र कुमार, रामबिलाश, बालकिशुन, बासदेव, अम्बिका प्रसाद आदि लोग मौजूद थे, बैठक की अध्यक्षता रामबचन सिंह “श्याम” ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)