समाजजागरण
गोड्डा
मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप नवनिर्मित बजरंगबलि मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भगवान बजरंग बली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुक्रवार को अंतिम पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ सम्पन्न हो गया। इसके साथ हीं मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी प्रारंभ हो गया। इस दौरान कीर्तन मंडली की टोलियां द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की मधुर और भक्तिमय धुन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बता दें कि भगवान बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को ले बीते तीन दिनों से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे थे।
इसकी शुरुआत बीते बुधवार को जलाधिवास के साथ जबकि गुरुवार को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास व फलाधिवास एवं इसके अंतिम दिन शुक्रवार को वस्त्राधिवास एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।संपन्न हुई। इस दौरान महा भंडिरा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आचार्य धनंजय मिश्रा,उप आचार्य दिवाकर मिश्रा व छोटू झा जबकि यजमान के रूप में प्रकाश साह, पत्नी शांति देवी,पुत्र राजन कुमार व उनकी पत्नी आंचल कुमारी थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी क्रांति गोस्वामी, मंतोष पासवान, चुन्ना राम, अनिरुद्ध कुमार अनुज,मनोज साह,चंदन कुमार, आनंद मिश्रा, मुकेश कुमार,डब्बू राम,संतोष साह, गुड्डू सहित अन्य की भूमिका सराहनीय
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



