थाना अनपरा की साइबर टीम ने फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- मूल खाते में कराई वापस

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। श्याम नारायण चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी गरबन्धा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 31.10.2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। आवेदक द्वारा सहायता हेतु हिताची कस्टमर केयर पर फोन किया गया, जहां से एक अन्य मोबाइल नंबर प्रदान किया गया। आवेदक द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से कुल ₹10,101/- (दस हजार एक सौ एक रुपये) की ठगी कर ली गई।
इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को संबंधित खातों में तत्काल होल्ड कराया गया।


तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए आवेदक की होल्ड की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)