google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना म्योरपुर की साइबर टीम ने आवेदक के साथ हुए फ्रॉड की ₹75,000/- की सम्पूर्ण धनराशि कराई वापस

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। आवेदक बच्चा लाल बंजारा पुत्र केशुराम निवासी ग्राम खेड़ा बांगरडे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 26.02.2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ₹75,000/- की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। इस संबंध में आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर रामदरश राम के कुशल नेतृत्व में थाना म्योरपुर की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल का अवलोकन किया गया।


साइबर टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करते हुए संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड की धनराशि ₹75,000/- को होल्ड कराया गया तथा संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार कर उक्त धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराया गया।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना म्योरपुर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)