ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। आवेदक मुलाजिम विमलेश मौर्या निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 19.08.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली बिल माफ करने के नाम पर ₹15,000/- की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
आवेदक द्वारा मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज अखिलेश मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए, एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध खाते को होल्ड कराया गया तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आज दिनांक 13.11.2025 को ₹6,000/- की धनराशि आवेदक के मूल खाते में वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना पन्नूगंज की साइबर टीम के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।



