विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान बनाकर गरीबों एवं पिछड़ों को दलदल से बचने का काम किया था। आज उन्हीं की देन है कि हर समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है और हर वर्ग का गरीब तबके का विकास हो रहा है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग ऐसे महान संविधान रचयिता का परिनिर्माण दिवस मना रहे हैं जो हर वर्ग को अपने अधिकार की लड़ने का अधिकार मिला हुआ है। आज उन्हीं की देन है कि सदन से लेकर ग्राम पंचायत तक हर वर्ग अपनी लड़ाई लड़ रहा है और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि गांव गांव जाकर एस आई आर फॉर्म को भरवाने का काम करें और इसी के साथ स्नातक एवं शिक्षक के एमएलसी मतदाताओं का भी नाम बढ़ाने का काम करें।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड ने कहा कि गरीबों की यदि कोई हितैषी पार्टी है तो वह समाजवादी पार्टी है जो गरीबों का भला कर सकती है ।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से श्याम बिहारी यादव विजय यादव चौधरी यशवंत सिंह पटेल मुनीर अहमद राम भरोसे सिंह पटेल मोहम्मद सईद कुरैशी लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गौड़ रमेश सिंह यादव अनिल प्रधान डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल रमेश कुमार वर्मा रवि कुमार गौड़ शिवनारायण चौहान राजेश विश्वकर्मा बाबूलाल यादव रामेश्वर भाई पटेल विजय शंकर जायसवाल बुद्धि नारायण अवध नारायण यादव प्रमोद बाबू हाशमी गीता गौर लालव्रत राम लखन जगत पटेल दीपक केसरी रामविलास योगेंद्र चंद्रवंशी हिदायतुल्ला खान राजेश अमरेश पटेल दशरथ मन्नू पांडेय विवेक सूरज मिश्रा पीयूष प्रदीप सत्यम पांडेय फारूक अली जिलानी कृपा शंकर चौहान अजीत मौर्य प्रदीप कनौजिया विष्णु कुशवाहा संतोष पासवान दयाराम मौर्य अमृतलाल अवधनाथ वासुदेव के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



