google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चाइल्ड हेल्प लाइन के सक्रियता से नाबालिग लड़की का विवाह रोकने में सफलता

समाज जागरण/ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सोनभद्र। शुक्रवार दिनांक 5 दिसंबर 2025 की रात्रि, सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर, पुलिस चौकी सुकृत स्थित ग्राम बट बनतरा में एक नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने संबंधित चौकी को सूचित किया और सुधा गिरी, धर्मवीर, तथा सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षित किया गया।
कार्रवाई में शामिल: मुकेश कुमार सिंह (जिला समन्वयक, चाइल्ड हेल्प लाइन), सुधा गिरी, धर्मवीर, सुरक्षा बल टीम शामिल रहे।
संपर्क: यदि आपको ऐसी किसी घटना की जानकारी मिलती है, तो तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। आपकी सूचना किसी की जिंदगी बदल सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)