दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार, जिला संवाददाता औरंगाबाद, बिहार
जिला पार्षद सह राजद वरीय नेता शशि भूषण शर्मा ने नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रविवार की अहले सुबह अंतिम सांस ली। विगत कई दिनों से उन्हें तबीयत बिगड़ने पर देश की राजधानी स्थित एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला पार्षद के निधन से ज़िले की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन से राजद नेता काफी मर्माहत हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक रफीगंज सह जदयू जिलाध्यक्ष औरंगाबाद श्री अशोक कुमार सिंह जी, जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जदयू जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी जदयू उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह ओंकार नाथ सिंह , संजय राणा सिंह, पिंकू सिंह, रितेश सिंह, उदय सिंह,नागेंद्र सिंह, राम अनुज जदयू प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद राकेश कुमार सिंह जी महागठबंधन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि शशि भूषण शर्मा के असामायिक निधन से मर्माहत और निःशब्द हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा इस मुश्किल घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि शशि भूषण शर्मा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांतों पर चलने का उन्होंने काम किया था। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। वे दूसरी बार लागतार जिला पार्षद सदस्य निर्वाचित हुए। वर्तमान में देव से जिला पार्षद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



