दैनिक समाज जागरण
संवाददाता हलिया (मीरजापुर) :स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी कमला शंकर ने गुरुवार की देर रात थाने मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने मे जुट गयी है दिए गये तहरीर मे बताया है की भाई उमेश कोल अपने ससुराल मटिहरा गांव गया था वंहा से साले अभिराज व ससुराल गांव के परामसुःख के साथ बाइक से ड्रमंडगंज अपने बाइक से गया था कि वापस लौट रहा था कि जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग हथेडा गांव स्थित शिव शक्ति मैरज लान के पास पंहुचा कि महेंद्रा ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात तेजगति लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दिया जिससे भाई व साला व उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाते समय भाई की मौत हो गई जबकि भाई का साला व उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गये थे जिस पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल करने में जुट गई है इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल किया जा रहा है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



