google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भट्ठा संचालक प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री से मिला

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
ईंट निर्माता संघ वाराणसी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में वाराणसी जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल 11 मार्च दिन मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर आरपी सिंह से मिलकर भट्ठा चलाने में आ रही दिक्कतों के बाबत अवगत कराया। भट्ठा संचालकों की पीड़ा को सुनकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,मंत्री व चेयरमैन ने भट्ठा संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ईंट भट्ठे बंद नहीं होंगे, क्योंकि ईट भट्ठों पर गरीब ,असहाय लोगों को भट्ठा संचालको के द्वारा मजदूरों को रोजगार दिया गया है। सरकार भी रोजगार के प्रति अग्रेषित है इस वजह से किसी के भी ईंट भट्ठे बंद नहीं किए जाएंगे। और पुलिस प्रशासन के द्वारा भट्ठा संचालकों को कहीं से प्रताड़ित नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार जल्द ही नया नीति लागू कर आप लोगों को न्याय दिलायेगी। आप लोग घबराइये नहीं सरकार भी इस विषय पर मंथन कर रही है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ आरपी सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही नया नीति लागू करने के बाद एट भट्ठा संचालकों को कैंप लगाकर
एनओसी दिया जायेगा। बनारस माननीय प्रधानमंत्री जी का क्षेत्र है यहां पर किसी व्यापारी का (भट्ठा संचालक) का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना, घनश्याम सिंह यादव , संजय सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सत्येंद्र यादव सत्या, हरिओम सिंह, अजीत सिंह, हेमंत सिंह, अमित कुमार सिंह, तरुन सिंह, सहित अन्य लोग शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)