दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) 15 नवंबर 2022 :-
औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के वार्ड सदस्य महासंघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,ने माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम पारित मांग पत्र प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी देव को सौंपा गया हैं। वार्ड महासंघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मांग पत्र के आवेदन में लिखा है कि।
पंचायती राज व्यवस्था में हम वार्ड सदस्यों के उपयोगिता निहित है। वार्ड सदस्यों के माध्यम से ही समाज के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाया जा सकता है। ऐसे में वार्ड सदस्यों की अनदेखी करना पंचायती राज व्यवस्था के साथ धोखा है। अतः हमारी मुख्य मांग पर अभिलंब विचार करने की जरूरत है। उन लोगों ने बिहार सरकार से छः मांगे रखी है।
पहला मांग में बताया है कि पन्द्रहवी वित्त की राशि जो वार्ड के विकास के लिए है। वार्ड क्रियन्वय एवं प्रबंधन समिति के बैंक खाता में भेजवाई जाए। कार्य के विरुद्ध डोंगल सिस्टम से भुगतान करने हेतु वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड सचिव के वित्तीय अधिकार दिया जाए।
दूसरा मांग में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के पाट टू में वार्ड स्थित पक्की गली नाली निर्माण कार्य के लिए वार्ड क्रियानव्मन एवं प्रबंधन समिति को जिमा दिया जाए।
तीसरा मांग में कहां है कि आवास योजना मनरेगा योजना में भी वार्ड सदस्यों की भूमिका तय कर कार्य के आर्डर शीट पर वार्ड अध्यक्ष का हस्ताक्षर अनिवार्य किया जाए।
चौथा मांग में उन्होंने कहा है कि लंबे अरसे से लंबित अनुरक्षक मासिक वेतन भत्ता और नल जल के रखरखाव की राशि का भुगतान किया जाए
पाचवा मांग में बताया है कि षष्ठम वित्त आयोग के विकास मद की राशि के खर्च पर वार्ड सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
छठा मांग में बताया है कि वार्ड सदस्यों को भी सामान्य जनक मासिक वेतन भत्ता के साथ दुर्घटना की स्थिति में पच्चीस लाख रुपया मुआवजे के रूप में दीया जाए।
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापनसमाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।…
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
- दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायतादैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








