google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अल्ट्राटेक के साए में बदहाल सड़क, हर बारिश में हादसों का खतरा

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग से सटे डाला नगर में व्यापक जनसमस्या का अंबार लगा हुआ है। अल्ट्राटेक कंपनी की वजह से विकास को प्रदर्शित करने वाली रोड अपनी खस्ताहालात पर आंशु बहा रही है। नगर के लालबत्ती चौराहे से गजराज नगर जाने वाले मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री रेलवे क्रॉसिंग से लेकर बिल्ली जंक्शन रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।


स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह सड़क काफी पुरानी है और इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराया गया था। सड़क की क्षमता सीमित भार वाले वाहनों के लिए थी, लेकिन वर्तमान में इस मार्ग से लगातार भारी ट्रक और हाईवा की आवाजाही है जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री रेलवे क्रॉसिंग से ग्राम कोठा टोला, बिल्ली-मारकुंडी तक सड़क के किनारे जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पहले यहां एक नाला था, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल जाता था, लेकिन कंपनी के विस्तार के दौरान नाले का स्वरूप बदल जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई। परिणामस्वरूप बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है और सड़क का एक हिस्सा लगातार धंसता जा रहा है। इसी मार्ग से स्कूली बसें, एंबुलेंस, दोपहिया, चारपहिया वाहन और 12 से 16 चक्का तक के भारी वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।

सुबह और शाम बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने वाले अभिभावकों को भी जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार भारी वाहन भी सड़क पर फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था तथा भारी वाहनों के संचालन पर प्रभावी निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में यह सड़क किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बता दे कि अल्ट्राटेक कंपनी को अपने क्षेत्र के रहवासियों को सुविधाएं देने के लिए जाना जाता था बदलते परिवेश में अधिक फायदे के चक्कर में अधिकारियों ने कंपनी की साख को दाव पर लगा दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)