उमरिया। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक जिला भा जा पा कार्यालय में सम्यन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को बड़े ही व्रहद तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यक्रम को विशाल रूप में मनाने को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा, पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।इसी संबंध में एक बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय उमरिया में हुई जिसमें आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को बाब साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ 6 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लहराएगा। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जावेगा 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मण्डल से लेकर जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को “गांव चलो अभियान” में भाग लेना है जिसमें स्वच्छता अभियान, लाभार्थी सम्पर्क, जलाशय की सफाई, रात्रि चौपाल और बुथ समितियों की बैठक इत्यादि कार्य करने है।
विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यालय पर सजावट की जाएगी। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाना है। 14 अप्रैल को मंडल में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव ने पार्टी की विचारधारा और रीति नीति के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बैठक मे जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक सुश्री मीना सिंह , विधायक शिवनारायण सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ,राकेश शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री ज्ञानवती सिंह जिला महामंत्री दीपक छतवानी धनुष धारी सिंग राजेन्द्र तिवारी,अर्जुन सिंह सैयाम ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, राजेन्द्र कोल सुमित गौतम विनय मिश्रा व सभी मंडल के अध्यक्ष भाजपा के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



