google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले में अब तक 1103.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जबीते 24 घंटे में हुई 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

रायसेन, 17 सितम्बर 2023
जिले में 01 जून 2023 से 17 सितम्बर 2023 तक 1103.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 435 मिलीमीटर कम है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2023 से 17 सितम्बर 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 891.2 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1279, बेगमगंज में 1141.5, सिलवानी में 968, गौहरगंज में 850, बरेली में 1497.6, उदयपुरा में 1308, बाड़ी में 939.4, सुल्तानपुर में 933 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 1223.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले में बीते 24 घंटे में 17 सितम्बर 2023 को प्रातः 08 बजे तक 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 06 मिलीमीटर, गैरतगंज में 15.4, बेगमगंज में 08, सिलवानी में 04, गौहरगंज में 25, बरेली में 01, उदयपुरा में 01, बाड़ी में 15, सुल्तानपुर में 1.3 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)