राहुल कुमार, किशनगंज
जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा निर्धारित आगामी ‘ सिपाही’ लिखित परीक्षा संबंधी तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी कार्यालय वेशम् में आहूत की गई।
समीक्षा में बताया गया कि पूरे बिहार में 6 पाली में सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा अगस्त माह में आयोजित होनी है। दिनांक 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 और 28.08.2024 को सिंगल शिफ्ट में 1200 hrs से लेकर 1400 hrs तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पूरे बिहार में लगभग 17.8 लाख कैंडिडेट्स भाग लेंगे।
जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। किशनगंज में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों में लगातार सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए एवं परीक्षा के दिन परीक्षार्थी की चेकिंग, फ्रीस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित की जाए ताकि नियमानुसार पूर्णरूपेण कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन संपन्न हो सके। परीक्षा केंद्र में NO MOBILE Rule लागू रहेगा। बैठक में केंद्र पर लाइट की व्यवस्था हेतु डीईओ को सभी केंद्राधीक्षक से जेनरेटर की व्यवस्था करवाने का भी निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षक को निदेश दिया कि नियमसंगत परीक्षार्थी के सामने ही प्रश्न पत्र खोला जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सीटिंग प्लान की भी ब्रीफिंग की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक सेंटर पर जाकर सुनिश्चित करेंगे कि वहां साफ सफाई , पानी की उचित व्यवस्था है या नहीं ।यदि नही है तो इसकी व्यवस्था करवाएंगे। सभी केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी ना रहेंगे तथा दुकान भी बंद रहेगी।
बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अमरेंद्र कुमार, एसडीओ लतीफुर रहमान, डीपीआरओ सह डीईओ ज़फ़र आलम, वरीय उप समाहर्ता अजमल खुर्शीद एवं ब्रजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार, प्रशिक्षु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आतिफ इकबाल, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



