श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मंदिर परिसर में सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



