प्रशासन बेखबर ,
दैनिक समाज जागरण
संभल ।उप नगरी सराय तरीन के नवाब खेल, मुस्तफाबाद ,कच्चा इलाका और घूंगावली रोड पर कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है । बीती रात मुहल्ला नवाब खेल में प्रसिद्ध उद्योगपति और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौसर खान के बाग के पास एक गधे को इन खूंखार कुत्तों ने मार कर गिरा दिया और उसका गोश्त खाने के लिए उस पर टूट पड़े ।
इससे पूर्व भी मुहल्ला नवाब खेल में इन खूंखार कुत्तों ने एक बच्चे की जान ले ली थी ।
जबकि सैकड़ो बकरियां ,बकरी के बच्चे, भैंस और अन्य जानवरों को यह खूंखार कुत्ते निशाना बना चुके हैं। पूर्व में नगर पालिका की ओर से एक गाड़ी भेज कर कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन एक भी कुत्ता उनके हाथ न लगने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। क्योंकि वह अपर्याप्त संसाधनों के साथ कुत्ते पकड़ने के लिए आए थे न तो उनके पास कुत्ते पकड़ने के जाल थे ,न कुत्ता पकड़ने की माहिर टीम बस खाना पूर्ति के लिए एक गाड़ी के साथ दो-तीन लोग भेजे गए लेकिन कुत्ते सामने बैठे रहे और वह एक कुत्ते को भी नहीं पकड़ सके। जबकि इस क्षेत्र में कुत्ते लगातार खूंखार बने हुए हैं। और आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते हैं ।लेकिन संभल प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद का इस और कोई ध्यान नहीं है शायद यह लोग किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



