दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो-रिपोर्ट
बांका/चांदन:-प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत सुरंगी वार्ड 7 में 15 वीं वित्तिय योजना से बन रही कूप मरम्मती में मुखिया ममता देवी के अगुवाई में कुसुम जोरी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक यादव द्वारा एवं वार्ड सदस्य घोलटन यादव कूप मरम्मती कार्य में मनमानी को लेकर गांव के ही अशोक यादव के विरोध करने की खबर प्रकाशित होते ही पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर के नेतृत्व में पंचायती राज के कनीय अभियंता प्रियंका रानी, लेखापाल सूरज कुमार व डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार आदि के संयुक्त मेंं संज्ञान में लेकर शुक्रवार 25 नवंबर को त्वरित निदान करने हेतु सुरंगी गांव के योजना स्थल का जायजा लिया।
योजना जांच करने पर कई तरह की अनियमितता पाई गई। बताया गया कि कूप मरम्मती कार्य के पानी का सोख्ता सेड का निर्माण लोकल ईंट लगा कर बनाई गई थी। जिसे जांच के क्रम में सोख्ता निर्माण में लगाए गए सभी ईंट को बाहर निकालवा कर दुसरे ईंट का उपयोग किया गया। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता प्रियंका रानी ने बताई कि योजना की जानकारी के अभाव में कूप मरम्मती कार्य एवं सोख्ता निर्माण कराया गया था। जिसके कारण ग्रामीणों द्वारा शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
इस तरह के कार्य में अनियमितता करने की शिकायत मेरे संज्ञान में पर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि चांदन प्रखंड अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत के आरक्षण के मुताबिक महिला ग्राम पंचायत मुखिया ममता देवी पति ब्रह्मदेव तूरी को ग्रामीणों ने भारी मतों से विजय बनाकर जीत दर्ज कराई, लेकिन ग्राम पंचायत मुखिया अनपढ़ होने के कारण पंचायत का बागडोर पूर्व मुखिया अशोक यादव को सोंप दिया गया है। जिसके कारण पंचायत में हो रहे विकास कार्य में अक्सर अनियमितता देखी जा रही है। जिससे ग्रामीणों के साथ साथ पंचायत के वार्ड सदस्यों में आक्रोश होने बात सामने आ रही है। इस मामले में पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पूर्व मुखिया अशोक यादव द्वारा वार्ड में कराए जा कार्य से दूर रखा जा रहा है। जिससे हम वार्ड सदस्यों को वार्ड के मतदाताओं के आगे प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
मौके पर उप मुखिया नरेंद्र ठाकुर एवं ग्रामीण तुफानी ठाकुर,तेजू यादव, रवीन्द्र यादव, जानकी ठाकुर, वसंत यादव,टेकन यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



