नोएडा समाज जागरण
नोएडा में वेंडर को विडियों बनाना पड़ा महंगा। पिंटू चौरसिया जो कि नोएडा सेक्टर 51 में पान बीड़ी का दुकान लगाते है आज उनका दुकान नोएडा प्राधिकरण उठा लिया। पिंटू चौरसिया ने बताया कि मेरा दुकान उठा लिया है जब मै दुकान में नही था। मै कुछ देर के लिए कही गया उतने में प्राधिकरण नें मेरा दुकान उठा लिया। जिसमें लगभग 3-4 लाख का समान है। जबकि प्राधिकरण नें स्वयं वेंडिंग लाइसेंस दिया हुआ है। वेंडर को बिजली का कनेक्शन दिया हुआ है, जिसका बिल वेंडर हर महीने भरता है।
पीड़ित वेंडर नें बताया की जो वेंडिंग जोन हमें दिया गया था सेक्टर 51 में वह कैंसिल हो गया। जिसके कारण हम लोग यही अपना दुकान लगा रहे है। वही पर चाय पान बीड़ी सिगरेट का दुकान लगाने वाला वेंडर संतोष नें बताया कि हम लोगों नें प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजर का विडियो बना लिया था और टवीटर पर डाल दिया था जिसका खुन्नस हम लोगों से निकाला गया है। जिसमें कहता सुना जा सकता है कि मैडम का दौरा है तुम लोग दुकान हटा लो। अब बताइये कभी मैडम आयेगी, कभी ओएसडी साहब आयेंगे तो कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्री जी आयेंगे तो हम लोग दुकान बंद ही रखे।
वेंडर पिंटू चाैरसिया नें बताया कि वहाँ और भी दुकान लगाते है लेकिन सिर्फ हम लोगों को ही परेशान किया जा रहा है। जबकि हम लोग प्राधिकरण के रजिस्टर्ड वेंडर है। हम लोग किराया देते है बिजली के बिल भरते है। पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के धारा 18 कहता है कि किसी वेंडर को हटाने के लिए 30 दिन पहले नोटिस होता है जो कि प्राधिकरण नें नही दिया है और बिना बताए ही दुकान उठा लिया है।
हमने प्राधिकरण को नोटिस दिया हुआ है जिसका जबाब प्राधिकरण नें अभी तक नही दिया है। मेरा एक वाद भी न्यायालय में चल रहा है जिसका याचिका संख्या है 14549/2018 जो कि अभी विचाराधीन है। इन सबको अनदेखी करते हुए हम लोगों के साथ देष भाव रखकर व्यवहार किया जा रहा है।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








