उमरिया ।वन परिक्षेत्र कार्यालय मानपुर में मानव हाथी द्वंद प्रबंधन एवं वन अग्नि नियंत्रण पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला 18 फरवरी 2025 को वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार मानपुर द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यशाला के दौरान मानव हाथी द्वंद प्रबंधन, वन अग्नि नियंत्रण, वनोपजों के समर्थन मूल्य एवं सजग एप्प के बारे में चर्चा की गयी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित परिक्षेत्र सहायक, बीट प्रभारी, वन समितियां के अध्यक्ष/सचिव एवम हाथी मित्र दल (बांधव वीर) को संबोधित करते हुए रेंजर मुकेश अहिरवार ने वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के इतिहास के बारे में बताया, एवं हाथियों में होने वाले जैनेटिक मैपिंग के बारे में समझाया। इस दौरान उन्होने जंगल में आग न लगाने की समझाईश देते हुए जंगली आग से होने वाले प्राकृतिक हानि के बारे में बताया। उन्होने समझाईश दी कि महुआ बिनने के दौरान पेड़ के नीचे आग न लगावें एवं नेट के माध्यम से फूड ग्रेड महुआ संकलन से होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में चर्चा किया। वनोपजों के बाजार मूल्य के बारे में भी जानकारी ली एवं समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर वनोपजों के विक्रय करने से मनाही किया प्रशिक्षण के दौरान हाथियों के सामान्य व्यवहार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया हाथियों से मुठभेड़ होने के दौरान किये जाने वाले व्यवहार के बारे में बताया एवं साथ ही साथ जंगली हाथियों की पहचान करने, प्रबंधन करने एवं हाथियों से सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया।वनों के विनाश से होने वाले जलवायु परिर्वतन के बारे में समझाया और वनों में आग न लगाने एवं आग लगने की घटना के दौरान उसे बुझाने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेंजर ने सजग एप्प को उपयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। ग्रामीणों को बताया कि किस तरह से सजग एप्प का उपयोग करके ग्रामीण हाथियों का लोकेशन एप्प में एन्ट्री कर सकते हैं। एन्ट्री के पश्चात् वनविभाग उस एन्ट्री के माध्यम से किस भांति सजग सायरन का इस्तेमाल कर ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी करता है एवं मौके पर पहुंचकर सहयोग प्रदान करता है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



