google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मूसलाधार बारिश में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई

आग बरसे या पानी,भारत माता की जय में कार्यकर्ता लगाता है जान की बाजी: राघवेंद्र शर्मा

उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला मुख्यालय उमरिया में आज भीषण बारिश के दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच का दौर चल रहा था लेकिन यात्रा रोकने की बजाय पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय भरौली पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई रहा है। यात्रा का नेतृत्व पर्यवेक्षक के तौर पर उमरिया पहुंचे प्रदेश मंत्री राघवेंद्र शर्मा,पूर्व विधायक अल्केश आर्य, वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी महामंत्री दीपक छतवानी के द्वारा की जा रही थी। जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती स्टेशन चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ किया गया और पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय भरौली पहुंची है।

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज की उमरिया की तिरंगा रैली बहुत ही ऐतिहासिक रही है रैली के दौरान भारी बारिश होने के बावजूद भी युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता और जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा है कि हमेशा से भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय और विजय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ता है फिर चाहे उसके रास्तों पर आग बरसे या पानी वह बगैर लक्ष्य को हासिल किये नहीं रुकता। “भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में फिर चाहे आग बरसे या पानी भारत माता की जय में लगाता है जान की बाजी”। उन्होंने उमरिया भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन के द्वारा पूरे देश में तिरंगा अभियान चलने का निर्णय लिया है। इसी आवाहन के चलते जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं जिन्होंने बारिश को दरकिनार करते हुए तिरंगा रैली को सफल बनाया है निश्चित रूप से देश और तिरंगे के प्रति उनका समर्पण,त्याग और निष्ठा यह दर्शाता है कि वह अपने देश और तिरंगे के प्रति कितने समर्पित है।

श्री अग्रवाल ने जिले के कोने-कोने से आए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की मूसलाधार बारिश के दौरान भी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में डटे रहे और रैली को सफल बनाया है। तिरंगा यात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा ने भी संबोधित किया, वहीं यात्रा के प्रभारी दीपक छतवानी ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर रैली में शामिल भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष संतोष सिंह, मनीष सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष पुरषोत्तम कोल, राकेश दर्द्वंशी, पंकज तिवारी, योगेश द्विवेदी,पुष्पेंद्र रघुवंशी,भोलू रत्नाकर, आशीष राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)