google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार एक दूसरे को दिया मुबारकबाद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) सोमवार को पूरे प्रदेश सहित नबीनगर प्रखंड क्षेत्र मे एकता और भाईचारे का त्योहार ईद उल फ़ित्र परंपरागत और उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही रोजेदारों ने नबीनगर के जामा मस्स्जिद , परसिया , शिराजपुर मस्जिद सहित प्रखंड क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा कर अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगो ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। वही ईद पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने के बाद ही पहली बार कुरान आई थी। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि 624 ईस्वी में पैगंबर हजरत मोहम्मद ने जंग ए बदर की लड़ाई में जीत हासिल की थी तब इसी सफलता की खुशी में उन्होंने लोगों को मुंह मीठा कराया था और पहली बार पैगम्बर मोहम्मद ने ईद मनाई थी।वहीं त्यौहार को देखते हुए मस्जिदों के आस पास सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)