Baliya News: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नगर में गोवर्धन पूजा का पर्व

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : बालिकाओं ने गाय के गोबर समेत समेत अन्य पूजा की सामग्रियों से लेप किया, चित्र बनाये और हम दो हमारे दो का सन्देश भी दिया। सुहागिनों ने अपने सुहाग के लिए और बहनों ने अपने भाई के लिए गोवर्धन पूजा पर्व पर भगवान कृष्णऔर राधा की पूजा अर्चना की।
इस पर्व के पारंपरिक नजारे को देखते बनता है। हांथों में पूजा की थाली लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां पहुंची जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोधन कूटा। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है।

इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है। इस दिन प्रीति योग में गोवर्धन पूजा है। यह योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। इनके अलावा इंद्र देव, अग्नि देव, वरुण देव आदि की भी पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट कहते हैं क्योंकि इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण अर्पित कर भोग लगाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

  • थाना-58, सेक्टर-62, IDZ-1 नोएडा: एग्जाम सेंटर के बाहर अवैध वसूली का अड्डा, अभ्यर्थियों से बैग-फोन जमा करने के नाम पर वसूले जाते है पैसे
    नोएडा (सेक्टर-62), संवाददाता:नोएडा के थाना क्षेत्र-58 स्थित सेक्टर-62 के IDZ-1 एग्जाम सेंटर के बाहर भर्ती परीक्षाओं के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मिडिया एक्स केंद्र के बाहर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने “बैग और मोबाइल जमा करने” के नाम पर एक तरह से उगाही का धंधा खड़ा कर रखा है।…
  • तिरूलडीह शहीद चौक में चलाया गया वाहन जांच अभियान
    दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह अजित- धनंजय चौक में शनिवार को तिरुलडीह पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान सप्ताह भर चलाया जाएगा \ एसआई कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में दौ पहिया एवं चार पहिया वाहन का जांच किया गया।जिला के पुलिस कप्तान…
  • 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण,भंडारण,सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार तत्पर है। इसी क्रम मे थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से अवैध चुलाई देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज काे गीरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष…
  • कार से 191 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कार जब्त तस्कर फरार
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है । थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चौराही गेट के समीप एक कार से अंग्रेजी…
  • ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज
    दैनिक समाज जागरण चोपन/ सोनभद्र। शनिवार को नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ईदगाह पहुंचने लगे। समय पर इमाम मोहम्मद रमजान कादरी की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद मुल्क…