ईद की नमाज़ के दौरान ईदगाह में दो पक्षों में हुई घमासान मारपीट, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ ईदगाह

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
घटना किशनगंज प्रखंड अंतर्गत पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र स्थित पनासी पंचायत के रत्न पुर हाई स्कूल के निकट स्थित ईदगाह की है।चांद के दीदार के बाद सोमवार को देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है।दूसरी ओर बिहार के मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।हजारों नमाजियों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। कई लोगों को चोट आई है। मारपीट और हंगामे की वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

यह घटना पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र स्थित पनासी पंचायत के रत्न पुर हाई स्कूल के निकट स्थित ईदगाह की है। बताया जाता है कि ईदगाह में ईद के मौके पर सैकड़ों साल से बिहार और बंगाल के निवासी नमाज अदा करते हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि बंगाल और बिहार वालों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है।पहले बंगाल के लोग नमाज अदा करते हैं उसके बाद बिहार के नमाजियों द्वारा नमाज अदा की जाती है।सोमवार को बंगाल के लोगों ने निर्धारित समय से अधिक समय नमाज में लगा दिया जिसकी वजह से चिलचिलाती धूप में खड़े बिहार के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते पूरा ईदगाह रणक्षेत्र में बदल गया। हाथों में लाठी-डंडा लेकर लोग आपस में ही भिड़ गए।मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लोग लाठी-डंडा लेकर भिड़े हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार सिंह, पहाड़ कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार दल बल के साथ पहुंचे। साथ ही कई थानों की पुलिस भी पहुंची। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। इसके बाद बिहार के लोगों ने नमाज अदा की। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल बॉर्डर पर ईदगाह है।बंगाल के नमाजी नमाज पढ़ने को लेकर विलंब कर रहे थे जिसकी वजह से झड़प हुई है।बाद में मामले को शांत करवा दिया गया। किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। मिलता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)