google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रथम जनपदीय पीएम श्री विद्यालयों के बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। समाज जागरण

सोनभद्र। आज पीएम श्री विद्यालयों के बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का प्रथम जनपदीय आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे एवं खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद कुमार एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण ) जय किशोर वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा क्रीडा ध्वज के आरोहण व क्रीड़ा शपथ के द्वारा खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई गई।
समस्या योजनाओं के निर्णायक मंडल सदस्यों की भूमिका खण्ड शिक्षा अधिकारियों धनंजय सिंह (रॉबर्ट्सगंज), अरविंद कुमार सिंह (चतरा), राकेश कुमार पांडे जी (करमा) महत्वपूर्ण रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामो में बालिका संवर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुमारी पूजा ने प्रथम (कंपोजिट विद्यालय सरवट) एवं कुमारी चांदनी ने द्वितीय (कंपोजिट विद्यालय बहुअरा) स्थान प्राप्त किया।
गोला प्रक्षेपण में कुमारी प्रतीक्षा ने प्रथम (कंपोजिट विद्यालय सरवट), कुमारी अर्चना ने द्वितीय (कंपोजिट विद्यालय मगरदहा) लम्बी कूद में मनीषा (कंपोजिट विद्यालय सरवट) ने प्रथम कुमारी खुशबू (कंपोजिट विद्यालय पलहारी) ने द्वितीय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी इच्छा ने प्रथम (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) कुमारी अंजली ने (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोकगीत प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मगरदहा ने प्रथम एवं कंपोजिट विद्यालय हिनौता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक संवर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनोज कुमार (कंपोजिट विद्यालय जड़ेरुआ)ने प्रथम अंशु कुमार (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) ने द्वितीय स्थान गोला प्रक्षेपण में मनोज कुमार (कंपोजिट विद्यालय जड़ेरुआ) ने प्रथम विराट कुमार (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) ने द्वितीय लंबी कूद प्रतियोगिता में शिवम कुमार (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) ने प्रथम एवं आशीष कुमार (कंपोजिट विद्यालय सरवट) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में रवि किशन (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) ने प्रथम एवं मोहम्मद अयान (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि गणों द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस विशिष्ट आयोजन में एसआरजी विनोद कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) सैय्यद अनवर हुसैन, नंदकिशोर (ब्लॉक स्काउट शिक्षक रॉबर्ट्सगंज) मदन लाल (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रॉबर्ट्सगंज), एआरपी हृदेश सिंह, केसर सिंह, उमा सिंह पटेल, वरुण त्रिपाठी के अतिरिक्त मंच संचालक आनंद प्रकाश त्रिपाठी सहित खेल शिक्षकों, अनुदेशकों व समस्त विकास खण्डों के प्रतिभागी बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)