google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शेड तथा फेवर ब्लॉक कार्य का नहीं हो सका शिलान्यास ।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ में डीएमएफटी मद से शेड निर्माण तथा पीएचसी परिसर में फेवर ब्लॉक के कार्य का शिलान्यास मंगलवार को हजारीबाग संसद मनीष जसवाल के हाथों होना था।माननीय संसद मनीष जसवाल ने बताया शेड्यूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ शिलान्यास की सूचना नहीं है जिस वजह से शिलान्यास न करते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम के लिए निकल पड़े।

शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर आजसू खेमे में नाराजगी।

बताते है एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ में शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर नाराजगी है।बीते सोमवार को आजसू प्रखंड कमेटी के कोषाध्यक्ष दीपू अकेला ने सोशल मीडिया के जरिए आजसू कार्यकर्ताओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करने की अपील की थी।उन्होंने कहा था बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायक तिवारी महतो के मान सम्मान को ठेस पहुंचा कर शिलान्यास करवाना चाहते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)