google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर फाउंडेशन ने सौपा 11सूत्री मांगों का ज्ञापन

विश्वगुरु भारत के निर्माण के लिए सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक:प्रदेशअध्यक्ष

अररिया।

देश में विकराल रूप से हो रहे जनसंख्या वृद्वि के कारण उत्पन्न हो रहे सामाजिक आर्थिक और पर्यावरणीय संकट को रोकने हेतु एक कठोर और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन अररिया द्वारा जिला अध्यक्ष उमेश राणा एवं के अगुवाई में व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्तिथि में प्रधानमंत्री के नाम जिला पदधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।उक्त जानकारी फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुबोध मोहन ठाकुर प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी प्रीतम यादव बुलबुल प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता प्रदेश सह संयोजक विभाष झा,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यवान मालाकार ने सयुंक्त रूप से देते हुए कहा है कि सौपें गए 11सूत्रीय मांग पत्र में शीघ्र जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाकर जाती धर्म से उपर उठकर देश के हित में कानून समान रूप से सभी नागरिकों पर लागू करने, सभी दंडात्मक प्रावधान के साथ कानून के अधिसूचित तिथि के एक बर्ष के भीतर तीसरे बच्चे उतपन्न करने वाले को सभी सरकारी अनुदान, सब्सिडी आदि से तत्प्रभाव से समाप्त कर राजकीय सेवा सहित मताधिकार से भी वंचित करने तथा कानून के एक बार उल्लंघन के बाद दूसरी बार उल्लंघन के स्तिथि में 10 वर्ष कारावास की सजा देने के साथ दो जीवित संतान होने की स्थिति में तलाक होने पर स्त्री या पुरुष कोई भी दूसरी शादी के बाद सन्तानोत्पती के अधिकार से वंचित किये जायें,अवैध घुसपैठ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों में मूल निवासियों विशेषकर जनजातीय समाज के अनुपातिक रूप से घटती आबादी के मद्देनजर कुछ समय के लिए उन राज्यों के नागरिकों को कानून के परिधि से बाहर रखने, कानून को लागू करने में अगर आवश्यक हो तो संविधान में उपयुक्त संशोधन करने की बात कही गयी है।वही फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने विश्व के मात्र 2.4% भूभाग पर 17.8% अर्थात142 करोड़ से अधिक का भार वहन कर रहे देश मे एक समग्र और सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ना सिर्फ नये भारत की मांग है बल्कि आत्मनिर्भर भारत अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण हेतु अति आवश्यक है।उन्होंने जनसँख्या के विस्फोटक स्वरूप से उत्पन्न जनसँख्यायक़ी असंतुलन की समस्या के समाधान हेतु यथा शीघ्रकदम उठाने की मांग प्रधानमंत्री से किया है। इस मौके पर जिला संयोजक संदीप कुमार अधिवक्ता किशोर दास, नीरज वर्मा कुंदन यादव,सहित फाउंडेशन के अनेकों सदस्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)