google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उपडाकघर अमलाई काॅलरी में यूपीएस के आभाव से आमजनता बेहाल

डाक अधीक्षक को कई पत्र भेजे जाने के बाद भी रवैया उदासीन
प्राप्त जानकारी अनुसार उप डाकघर अमलाई कालरी लगभग एक दशक से बदहाली का शिकार है और इस उपडाकघर में घंटों पावर कट होने की समस्या से इस बदहाली में चार-चांद लगते जा रहा हैं। जहां एक ओर यहां की जनता तथा डाक कर्मचारी उपडाकघर के जर्जर भवन से परेशान है उस परेशानी के साथ ही घंटों पावर कट होना और यूपीएस उपलब्ध नहीं होने के कारण समस्याओं की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।
ऐसा नहीं है कि उप डाकघर अमलाई कालरी में यूपीएस न होने की बात से डाक विभाग के मुखिया शहडोल डाक अधीक्षक अंजान है उन्हें पत्रकार के माध्यम से उनके अधीनस्थ कर्मचारियों और यहां की आमजनता द्वारा कई बार अवगत कराया जाता रहा है फिर भी उन्हें अपने ही कर्मचारियों और आमजनता की सुविधा की सुघ लेने तक की कभी फुरसत आज़ तक नहीं मिली।
आम लोगों की मानें तो कभी-कभी तो पांच से छह घंटे तक पावर कट रहता है और विवाद की स्थितियां तक बन जाती है। अमलाई कालरी क्षेत्र में उपडाकघर लगभग पचास से साठ सालों से संचालित है और व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण प्रतिमाह न जाने कितने करोड़ रुपयों का लेन-देन भी इस उपडाकघर से होता है लेकिन बार-बार पावर कट होने वाली गंभीर समस्या और उसके निजात में डाक विभाग द्वारा एक यूपीएस जैसी छोटी सी व्यवस्था तक न करवा पाना विभाग की कार्यशैली पर भी कई सवाल भी खड़े करता है।
इनका कहना है
हमने अपने वरिष्ठ अधिकारी डाक अधीक्षक शहडोल को बार-बार पावर कट होने की समस्या से अवगत कराते हुए यूपीएस दिए जाने का मांग पत्र कई बार दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पोस्ट मास्टर अमलाई कालरी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)