शादी के चार दिनों बाद दूल्हे ने किया आत्महत्या

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार के वैशाली जिले में शादी के 4 दिन बाद दूल्हे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान छपरा जिले के महमदपुर मठिया के रहनेवाले रवि कुमार भारती के रूप में हुई है। घटना चकसुल्तानी बलवा कुंवारी गांव की बताई जा रही है। रवि की शादी 24 फरवरी को छपरा जिले के जलालपुर में हुई थी। पिता अशोक भारती ने बताया कि, ’27 फरवरी को वो बैंक के कुछ काम का बहाना कर हाजीपुर चला आया। उसके बाद से फोन उठाना बंद कर दिया। मुझे अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद शुक्रवार को हाजीपुर अपने घर पहुंचा। घर अंदर से बंद था। पड़ोसी के घर की छत से कमरे में पहुंचा तो देखा बेड पर रवि का शव पड़ा था। पिता अशोक भारती ने बताया कि ‘रवि शादी से खुश नहीं था। तिलक के बाद उसने शादी से मना कर दिया था। इस पर लड़की पक्ष ने मांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और समाज के दबाव में रवि ने शादी तो कर ली, लेकिन 4 दिन बाद ही अपनी जान दे दी। शादी के बाद पूरा परिवार छपरा स्थित पैतृक घर पर था। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। रवि दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। वो 3-4 महीने पहले लौटा तो परिवार ने शादी के लिए उसे रोक लिया था। पिता ने बताया कि, ’20 फरवरी को रवि भारती का तिलक हुआ था। उसके बाद वो होने वाली पत्नी से फोन पर बातें करता था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों की कहासुनी हुई। फिर रवि ने 22 फरवरी को शादी करने से मना कर दिया। परिवार के समझाने पर भी नहीं माना। तब मैंने ये बात लड़की वालों को बताई और कहा कि मिलकर बैठकर बात करते हैं। लेकिन वो लोग थाने पहुंच गए। थाने की बात सुनकर ही मेरा बेटा थोड़ा डर गया था। बाद में बड़ा बाबू के समझाने पर शादी के लिए तैयार हो गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)