समाज जागरण की खबर का असर पचपेड़ी पुलिस कोचियों को पकड़ने में सफल तो रही,,,,मगर पताईडीह के प्राइमरी स्कूल के पास बेच रहे एक और कोचिये को सूचना तंत्र कमजोर होने के कारण नहीं पकड़ पाई।
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। मस्तूरी मुख्यालय के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के सामने अवैध शराब की बिक्री बड़ी जोरों से चल रही थी जिस पर क्षेत्रीय पुलिस देख कर भी अनदेखा कर रही थी। शैक्षणिक संस्थानों के पढ़ने लिखने वाले छात्र-छात्राओं को आए दिन असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा अभद्र व्यवहारओं का सामना करना पड़ रहा था जिस पर क्षेत्र के समाज जागरण एवंं पत्रकारों द्वारा प्रमुखता के साथ इस मुद्दे को पिछले अंक मे प्रकाशित किया गया था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए,थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर आईटीआई शिक्षण संस्थान के सामने पतईडीह पचपेड़ी के पास से मुखबिर के आधार पर 2 महिलाओं को अपने मकान के पास अवैध रूप से शराब छुपा कर रखे होने व एक व्यक्ति द्वारा पचपेड़ी एसबीआई बैंक के सामने अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बेचने के कारण पचपेड़ी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किए।
कार्यवाही दौरान स्थल पर आरोपिया राजकुमारी केवट पति स्वर्गीय कुंवर सिंह के कब्जे से आधा आधा लीटर के 20 प्लास्टिक पन्नी में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, मीना ठाकुर पति खेल सिंह ठाकुर के कब्जे से हाफ हाफ लीटर की पन्नी में कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब व अरविंद महिलांगे पिता भाऊ राम महिलांगे के कब्जे से 9 पाव लाल 24 पाव सफेद देसी प्लेन मदिरा कुल 33 पाव जुमला कीमती 7300रू. को जप्त किया जाकर आरोपियानो को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया जाकर रिमांड पर रवाना किया गया।
लेकिन ग्राम पंचायत पताईडीह स्कूल से लगे एक और व्यक्ति शुखिया सिंह के द्वारा भी स्कूल परिसर के पास ही अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है उसको पुलिस पकड़ने में नाकामयाब हो गई है। अब देखना यह होगा कि स्कूल परिसर के पास बेच रहे शराब कोचियों को आखिर पचपेड़ी पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है, आखिरकार उसका मुखबिरों की सूचना तंत्र सही है या नहीं या देखने योग्य होगा।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








