यूनिसेफ के सहयोग से पूर्ण टीकाकरण में जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज, 17 जनवरी।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में यूनिसेफ सहित सहयोगी संस्थाओं की भूमिका अहम साबित हो रही है। तकनीकी सहयोग, फील्ड सपोर्ट और सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से इन संस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को मजबूती दी है। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि किशनगंज जिला पूर्ण टीकाकरण के क्षेत्र में राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समीक्षा सह योजना बैठक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने किया। बैठक में वर्ष 2025 के कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।
सिविल सर्जन ने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और अब लक्ष्य प्रथम स्थान प्राप्त करना है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने नियमित टीकाकरण, माइक्रोप्लानिंग और फील्ड मॉनिटरिंग को और सशक्त करने पर जोर दिया।
बैठक में डब्ल्यूएचओ, आईसीडीएस एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में बेहतर समन्वय से जिले को राज्य में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



