google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घायल महिला ने एससी-एसटी थाने में दर्ज कराई शिकायत

पुष्पा गुप्ता, संवाददाता दैनिक समाज जागरण डेहरी ऑन सोन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ दुसाधी गांव की निवासी सरोजा देवी ने एससी-एसटी थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग तीन महीने पहले उनके पति प्रेम सागर राम का निधन हो गया था। इसके बाद, उनके ससुर शिव प्रसाद राम को बहकाकर गांव के ही तेतरी देवी (पति रमेश सिंह), ललिता देवी (पति परशुराम सिंह), मुकेश कुमार (पिता रमेश सिंह) और यमुना सिंह (पिता स्वर्गीय राम स्वरूप सिंह) ने उनकी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली।
जब सरोजा देवी ने इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि मारपीट भी की। आरोप है कि मुकेश कुमार ने उनकी साड़ी खींचकर उन्हें अर्द्धनग्न कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)