ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025 को अपने नये भवन में स्थापित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने किया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक दीपिका सिंह एवं समस्त स्टाप उपस्थित मिले।
निरीक्षण के समय वन स्टाप सेन्टर में एक नवजात शिशु बालक सुर्याश 03 माह 18 दिन एवं बालिका कात्यायनी 02 माह 18 दिन एवं बालिका तन्वी 27 दिन की आवासित पायी गयी। जिसकी देख-रेख एव खान-पान का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। साफ-सफाई पायी गयी तथा सभी पंजिकाएं अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी जो अद्यतन स्थिति में पायी गयी।
वन स्टाप सेन्टर में उपस्थित समस्त स्टाफ को नैतिक व्यापार निवारण अधि० 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि० 2005, दहेज प्रतिषेध अधि० 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि० 1971, मातृत्व लाभ अधि० 1961-26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन अधि० 2013, लैगिंक अपाधो से बालको का संरक्षण अधि० 2012, गर्भधारण पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि० 1994, समान पारिश्रमिक अधि० 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि० 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि० 1956 के संबंध में एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DWAN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit के बारे भी जानकारी दी गई एवं उन्हे निर्देशित किया गया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाकर उक्त कानूनों के बारे कृत कार्यवाही कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र अवगत करायें।
जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।



