ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाएं की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशन में शुक्रवार को जय प्रकाश असिस्टेन्ट एल.ए.डी.सी. मध्यस्थ अधिवक्ता, रामचन्द्र सिंह, द्वारा ग्लेनहिल स्कूल छपका, राबर्ट्सगंज सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘मिशन शक्ति विशेष अभियान एवं POSH Act 2013 on topic Sexual Harassment of Women on workplace विषय पर विधिक जागरूकता कार्यकम एवं का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महिला स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354 के तहत ईव-टीजिंग (लडकी को छेडना) तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध वा निवारण) अधिनियम 2013, सैनेटरी नैपकीन योजना, दहेज प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक अपराधों से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन शोषण संबंधी अधिनियम, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय एवं उसके बाद महिलाओं के अधिकार संबंधी प्रावधान व कानून पूर्व गर्भाधान व प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के अधिकार के बारे में उन्हें जागरूक किया गया तथा महिला हेल्पलाइन नं० 1090 एवं Sex Selection decline in sex ratio under PCPNDC Act, LGBTQIA, एवं विभिन्न साइबर काइम, साइबर हेल्पलाइन नं० 1930, यौपन उत्पीड़न, नागरिकों के मौलिक अधिकार व नालसा के टोल फ्री नं0 15100 और सालसा का हेल्पलाइन नं० 15100, नशीली दवाइयों के दुष्परिणाम, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी एवं सालसा द्वारा निर्देशित सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान जेनेटिक दवादयों की जानकारी दी गयी, मानसिक बीमारी वाले व क्तियों और बौद्धिक विकलांक व्यक्तियों के लिये कानूनी सेवा योजना 2024 साइबर काइम साइबर हेल्पलाइन नं० 1930, यौन उत्पीड़न, नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य व नालसा का टोल फ्री नं0 15100 एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DWAN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit तथा नशीली दवाइयों के दुष्परिणाम, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
यह जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)