google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा के नए क्षेत्राधिकारी प्रभात राय की कुशल कार्यप्रणाली से बेहतर होगी नगर की व्यवस्था

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के शांत और औद्योगिक क्षेत्र ओबरा सर्किल में नए क्षेत्राधिकारी (CO) प्रभात राय द्वारा कार्यभार संभाल लिया गया है। गोरखपुर, मिर्जापुर और भदोही जैसे जनपदों में पुलिसिंग का एक लंबा और कुशल अनुभव रखने वाले वर्ष 2014 बैच के पीपीएस अधिकारी प्रभात राय की कार्यप्रणाली ओबरा नगर की बेहद शांत और सहज प्रकृति के अनुकूल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने और फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में उनकी कुशल कार्यप्रणाली का स्वरूप सामने आया है। ओबरा सर्किल के अंतर्गत ताप विद्युत परियोजना और स्थानीय परिवहन से जुड़ी परिस्थितियों के बीच नगर के अनुशासित वातावरण को बनाए रखना इस व्यवस्था का मुख्य हिस्सा है।


इसके साथ ही, नगर में कम उम्र के युवाओं के विचलित होने और वर्चस्व की जंग के कारण बढ़ते आपसी विवादों की कड़ी को रोकने के लिए एक सुधारात्मक पहलू की आवश्यकता है। इस सुधारात्मक उद्देश्य के लिए नगर स्तर पर शांति समिति की स्थापना, समाज के प्रबुद्ध, वरिष्ठ और सामाजिक लोगों के माध्यम से क्रियाकलाप करने की रूपरेखा पर चर्चाएं हुई हैं, जिस पर पूर्ण आश्वासन प्राप्त हुआ है। एक अनुभवी अधिकारी के रूप में उनकी यह व्यवस्था ओबरा की सहजता और समयबद्ध समाधान को बल देगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)