कुछ लोग पैसा कमाने के लिए या करोड़पति बनने के लिए खूब मेहनत करते हैं या फिर अपने लक को अजमाते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों पर भगवान ऐसे मेहरबान होते हैं कि बिना किसी मेहनत और किस्मत को अजमाए बगैर वो करोड़पति बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है स्विटजरलैंड से, जहां एक माली रातों-रात करोड़पति बन गया और उसे कुछ मेहनत भी नहीं करनी पड़ी.
दरअसल, Hermes के फाउंडर थियेरी हर्म्स के अरबपति पोते निकोलस प्यूक ने कहा कि वह उत्तराधिकार की दिलचस्प योजना बना रहे हैं. इसके तहत वह 51 साल के माली को गोद लेंगे. इस हैरतअंगेज प्लान के चलते वह माली एक झटके में करोड़पति बन गया है. बता दें कि प्यूक के पास 10.3-11.4 डॉलर के बीच एसेट्स हैं. माली को गोद लेने के बाद उनकी संपत्ति का एक हिस्सा माली के पास चला जाएगा.
Tribune de Geneve की रिपोर्ट के मुताबिक माली ने एक स्पेनिश महिला से शादी की हुई है और उसके दो बच्चे हैं. माली के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. 80 साल के प्यूक की संपत्ति का एक अहम हिस्सा विरासत में मिलेगा. इटालियन आउटलेच Sjy TG2424 के मुताबिक अनुसार प्यूक ने पहले ही अपनी माली को मार्राकेश और मॉन्ट्रो, स्विटजरलैंड में प्रॉपर्टी की चाबियां सौंप दी हैं. जिनकी कुल कीमत 55 लाख यूरो या 59 लाख डॉलर है. Hermes के साथ प्यूक का तनावपूर्ण इतिहास रहा है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



