google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दबंग दुकानदारों ने ऊंचे दामों पर बेचा यूरिया, नही हो रही है कोई कार्रवाई, अधिकारी मौन

अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण

करमा। सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे स्थित एक प्राइवेट दुकानदार का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा था की ऊंचे दाम मे यूरिया खाद बेचा जा रहा है। अभी तक उस दुकानदार पर नही हुई कोई कार्यवाही सूत्रों की माने तो इस दुकानदार की ऊपर तक अच्छा खासा पकड़ है जो हर बार बच जाता है। इस दबंग दुकानदार के आगे अधिकारी भी बौना होते नजर आ रहें है। बता दें की बीते कुछ दिन पहले ऊंचे दामों पर यूरिया खाद बेचा जा रहा था। जिसकी वीडियो वायरल भी खूब तेजी से हो रहा था उसमे दुकानदार की बात कही गई थी की 400रुपया बोरी दिया जा रहा है हम किसान लेने को मजबूर है। अचानक वर्षा के कारण क्षेत्र के किसानों को छिड़काव करने के लिए किसान को यूरिया चाहिए थी। किसानों को किसी ने बताया कि पगिया तिराहे स्थित एक प्राइवेट दुकानदार द्वारा खाद दिया जा रहा है। देखते देखते किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, दुकानदार जो भी मूल्य मांग रहा था किसान खाद खरीदने के लिए मजबूर थे।
मिली जानकारी के अनुसार पगिया रोड स्थित एक प्राइवेट दुकानदार द्वारा यूरिया खाद का विक्रय बड़े ही ऊंचे मूल्य यानी ₹400 प्रति बोरी किसानों को देर शाम दिया जा रहा है।जबकि सरकार द्वारा एक बोरी यूरिया खाद का मूल्य 267रुपए सरकार ने निर्धारित की है। सूत्रों की मानें तो किसी ने हंगामा कर दिया और पुलिस को बुला लिया। पी आर बी करमा पुलिस ने किसानों को समझा बुझा कर किसी तरह वापस कराते हुए दुकान को बन्द कराया। किसानों ने बताया की दुकानदार द्वारा मनमानी रेट वसूला जा रहा है l किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ऊंचे दामों पर बिक रही यूरिया खाद पर रोक लगाये जाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)