दैनिक समाज जागरण ब्यूरो वेद प्रकाश यादव
आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के खलिसा में अखील भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद यादव के अध्यक्षता में बैठक हुआ जिसका संचालन चन्दन पासवान ने किया। बैठक में दिनांक 30 सितम्बर 2023 को मौजूदा महिला आरक्षण विधेयक के विरोध श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्णय लिया गया। बैठक में नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति के लोगो को हक़ मारी कर रहे हैं।नरेंद मोदी ने जो विगत दिनों 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है उसमें पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के महिलाओं को आरक्षण नही दिए है। बैठक के अंत में हरित क्रांति के जनक प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक ए एम एस स्वामीनाथन के मृत्यु पर उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में उपस्थित लोगों में अवधेश यादव जितेंद राम रंजन यादव सुनील यादव पप्पू पंडित चचैन कुमार राम राजू यादव सुरेन्द्र राम, परमा नन्द राम, हरेराम पंडित, अवधेश यादव,झलक यादव,अजय राम, सुदर्शन यादव, सतेंद्र यादव, ननक मुसहर, रबिन्द्र रजक,मोहन सिंह, रामेश्वर यादव, संतोष पाल, राघवेंद्र यादव सुमेश्वर बैठा, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



