google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भटवारी पंचायत भवन परिसर में विधायक ने जन चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्यायें

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर):स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत के भटवारी के पंचायत भवन परिसर में शनिवार को छानबे विधायक रिंकी कोल ने जान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर समस्याओ का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है जन चौपाल में भूमि विवाद से सम्बंधित मामले ज्यादा आये छानबे विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर उसके निस्तारण के लिए अधिकारियो से फोन पर बात कर अधिकारियो को निर्देश दिया है जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान ना होना पड़े इस संबंध मे छानबे विधायक रिंकी कोल ने बताया की विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड हलिया के ग्राम पंचायत भटवारी के पंचायत भवन परिसर मे जन चौपाल लगाकर लोगो की जन समस्याओ को सुनकर समस्याओ के निस्तारण के लिए अधिकारियो से वार्ता कर निर्देश दिया गया है इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पटेल, जनार्दन कोल, गुलाब बहादुर पटेल,शशिकांत सिंह पटेल, मार्टण्ड सिंह, आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)