दैनिक समाज जागरण ,अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ बिहार-झारखंड प्रदेश।
राष्ट्रीय संस्था सैल्यूट तिरंगा के केद्रीय उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार झा के पीआरओ प्रमोद कुमार मिश्र अपने दो दिवसीय बिहार दौरा के क्रम में औरंगाबाद जिले के मदनपुर पहुचे। सैल्यूट तिरंगा के जिला तथा प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता के अलावे स्थनीय राष्ट्रभक्तों ने मदनपुर सूर्य मन्दिर प्रांगण में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
श्री मिश्र ने मंदिर में स्थापित देव दर्शन पुजन के पश्चात् उपस्थित राष्ट्रभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारत वैश्विक स्तरपर विश्वगुरु के सिंहासन तक पहुंचने का अपना अभियान लगभग पूर्ण कर लिया है।
भारतमाता पुन: विश्व मंचपर आरूढ़ होकर समस्त भूमंडल वासियों को अपना आशीष प्रदान करेंगी । सैकड़ों वर्षों की राष्ट्र भक्तों की त्याग तपस्या और बलिदान का यह प्रतिफल है कि भारत पुनः संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बननेवाले है।
श्री मिश्र ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा अपने चार वर्षों के अवतरण अल्पावधि में देश से लेकर विदेश तक भारतीय गौरव गाथा के अनुरूप संस्था का परचम फहराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। गत सप्ताह शिकागो में सैल्यूट तिरंगा ने भारतीय पराक्रम का स्वर्णिम इतिहास रचा है।
इन्होंने कहा कि संस्था के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार झा की राष्ट्रनिष्ठा ने यशस्वी तपस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के मिशन को पुरी दुनियामें साकार करने का जो व्रत लिया है वह पूर्ण होता दिख रहा है। जम्मू कश्मीर की तिरंगा यात्रा से लेकर शिकागो में आयोजित विराट जनसभा में संस्था का शंखनाद इसका जीवंत प्रमाण है।
खिरीआंवां मोड़ स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर सैल्यूट तिरंगा बिहार के प्रधान संरक्षण जितेंद्र सिंह परमार, जिला सचिव जितेंद्र ऋसिआसन तथा ग्राम प्रमुख दयानंद मांझी के अलवे अन्य लोगो ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का स्वागतम किया। संस्था के जिला संरक्षक दिलीप कुमार ने उपस्थिति का परिचय कराते हुए जिला में संस्था की गतिविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, कन्हाई साहू, पिंटु कुमार, चंदन कुमार, रंजित कुमार, बजरंगी साव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



