समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गर्मी के बाद बरसात का मौसम शुरू होते ही हरहुआ पीएचसी पर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकतर एलर्जी से पीड़ित मरीज देखे गए।
आज 118 नए व 35 पुराने कुल 153 रोगियों की जांच उपचार किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों बरसात में भींगने व नम मौसम के चलते एलर्जी पीड़ित मरीज जिसमें स्किन सहित इंफेक्शन से पीड़ित दाद, सर्दी,खांसी,जुकाम ,हल्की बुखार के मरीज अधिक हैं।
मरीजों को एंटीफंगल फ्लूकोनजोल, सेटरिजिन ,मंतोलुकास्ट ,एजिथ्रोमैसीन , सफेक्जिम टैबलेट सहित कोट्रीमाजोल व माईको नाजोल मलहम काफी उपयोगी साबित हो रहा है। साथ ही बरसात में बचाव व सावधानियां बरतने की जानकारी मरीजो को दी जा रही है। 42 मरीजों की विभिन्न जाँच की गई।
पीएचसी प्रभारी संग डॉ0 नन्द आसरे ,डॉ0 राजकुमार ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,एआरओ श्रीनाथ,फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,लक्ष्मीनारायण , फार्मासिस्ट संविदा विद्या प्रकाश दुबे,कार्यालय सहायक पंकज सिंह ने सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



