google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा अस्पताल,अधिकारियों ने किया जांच

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी थाना क्षेत्र के बसनी बगीचे में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित एक नीजी हॉस्पिटल श्रद्धा नर्सिंग होम का संचालन धड़ल्ले से चल रहा था। इसी बीच के महिला द्वारा उक्त अस्पताल के विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत की थी जिस मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बड़ागांव डॉ शेर मोहम्मद ने 20 जून को अस्पताल की जांच करने पहुंचे तो पहले संचालक ने उन्हें पहचाना ही नहीं उसके बाद जांच के दौरान संचालक द्वारा अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाने पर प्रभारी ने नोटिस देकर जबाब मांगे थे संचालक द्वारा अपने जबाब में बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आनलाइन चल रहा है इस पर प्रभारी ने बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल बन्द करने का दुसरा नोटिस बुधवार को दिए तो संचालक द्वारा अस्पताल पर लगे बोर्ड को हटाकर अस्पताल बन्द कर दिया। लेकिन संचालक द्वारा शनिवार की सुबह बिना बोर्ड अस्पताल का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। वही अस्पताल के संचालन के बाबत जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शेर मोहम्मद से बात की गई तो उन्होने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल खोलना व संचालन करना गलत है, यदि ऐसा किया जा रहा है तो पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसी तरह क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के एक अस्पताल का संचालन किया जा रहा था जिसको अधिकारियों के आदेश पर प्रभारी ने जांच के दौरान अवैध संचालन करते पाये जाने पर बन्द करने का आदेश सितंबर 2024 को दिए थे उसके बाद उक्त अस्पताल का संचालन कई माह तक बन्द रहा लेकिन बाद में पुनः किसी दुसरे नाम से संचालन शुरू हो गया है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लगभग सौ मीटर दूर पर बिना किसी नाम के एक अस्पताल का भी संचालन बिना किसी कुशल डाक्टर के चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)