अपने घर को बर्बाद कर सरकार को आबाद करने वाले सबसे बड़े टैक्सपेयर वर्ग को हर तरफ से शासन प्रशासन का दुत्कार मिलता है, तो दूसरी तरफ जनप्रतिनिधी की अनदेखी का भी सामना करना पड़ता है।
शराबियों के दयनीय हालत पर सरकार की चुप्पी आखिर सबसे बड़े टैक्सपेय वर्ग की इस हालत के जिम्मेदार कौन है? न मिलान के लिए पानी और नही तो पीने के लिए जगह। समय समय पर शासन प्रशासन के मिलन वाली गाली गलौच। चुनाव के समय में हाथ जोड़ने वाले नेता जी भी इनके इस हालत पर ध्यान नही देते। आखिर सबसे ज्यादा टैक्स देकर सरकार को मदद पहुँचाने वाली इस वर्ग को कब तक नालियों के किनारे और ईंट के पीछे छुप छुपकर पीना होगा।
इनका तो योगदान भी अतुलनीय है, भले ही उनके घर मे राशन न हो लेकिन सरकार के लिए राजस्व की व्यवस्था तो करते है। भले ही भोजन लंगर में जाकर कर लेते हो लेकिन पीने के लिए पैसे कही न कही से जुगाड़ कर ही लेते है। एनसीआरबी रिपोर्ट को माने तो शराब के कारण ही 70 से 80 प्रतिशत क्राइम होते है या उसमे शराब और शराबियों का सहयोग होते है।
शराब के कारण बढ़ते क्राइम जहाँ एक तरफ सरकार के लिए राजस्व की व्यवस्था होता है वही बड़ी मात्रा में रोजगार भी उत्पन्न होते है। क्राइम होने के बाद पुलिस वकील और डाक्टर जैसे प्रोफेसनल लोग सीधे सीधे लाभान्वित होते है।
इसके बावजूद शराबियों का एक ऐसा वर्ग है जिसकों न तो कोई सरकारी संरक्षण प्राप्त है नही इनके लिए कोई आरक्षण है। सबसे बड़ी बात शराब के दाम बढ़ जाने पर भी किसी भी प्रकार से हंगामा नही करते है। आज तक इनके लिए कोई संस्था भी नही है जो इनके लिए आवाज बुलंद करे। अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करने के बावजूद ये लोग कभी अपने अधिकार के लिए आवाज नही उठाते है और नही तो कोई और इनके लिए आवाज उठाता है।
नोएडा सेक्टर 41 इंडस वैली चौक पर शाम के समय में लगने वाली शराबियों के भीड़ से इसे भलीभांंति समझा जा सकता है। गंदी नाली पर बैठकर पीने को मजबूर होते है लेकिन आज तक किसी शासन प्रशासन नें इनकी सुध नही ली है। कई बार अधिक नशा होने के कारण वही गंदी नाली में गिर जाते है जिसके कारण उनके रंग में भंग होता रहता है। हालांकि वहाँ पर कुछ ठेली पटरी वाले पानी और नमकीन रखते है जिससे उनका पीने और खाने का काम चल जाता है या चला लेते है।
सरकार को चाहिए कि ठेका के साथ साथ वहाँ बैठने बिठाने की व्यवस्था भी करे। इनके लिए पीने के साथ में मिलाने के लिए पानी , वर्फ और खाने के लिए भी उचित व्यवस्था हो। इसके साथ ही इनकी सुरक्षा और मेडिकल बीमा की व्यवस्था भी सरकार करे। आये दिन पुलिस के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के कारण पकड़ लिए जाते है। अगर सार्वजनिक स्थल, बाजार , मंदिर के पास में गली मोहल्ले में शराब के दुकान खोलकर शराब परोसने की काम सरकार करती है तो पीने वाले अगर किसी कोने में पार्क में बैठकर पीते है तो कौन सा गुनाह करते है। उचित व्यवस्था नही है इसलिए इनको इधर उधर भटकना पड़ता है। इनके लिए उचित व्यवस्था हो।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



