मथुरा। ऑल इंडिया सारस्वत विचार मंच के संरक्षक कुलदीप भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माधवानंद के विशेष अनुमोदन पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पं. विवेक शर्मा द्वारा रजत सारस्वत को राष्ट्रीय सहसचिव का दायित्व सौंपा गया है।
पत्रकार रजत सारस्वत ने पद भार लेते हुए मीडिया को बताया कि वह सदैव ब्राह्मण और हिन्दू समाज के हित में कार्य करते रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। वह पहले से ही अखिल भारत हिन्दू महासभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश व भारतीय मीडिया एसोसिएशन में जिला अध्यक्ष के दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
सारस्वत विचार मंच का राष्ट्रीय सह सचिव नियुक्त होने पर डॉ कुलदीप सारस्वत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केके पचौरी एवं सारस्वत समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत आदि लोगों ने रजत सारस्वत के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने शुभकामना संदेशों में कहा है कि रजत सारस्वत जैसे समाज कल्याण के कार्यों में अनवरत लगे हुए युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के पदभार मिलने पर निसंदेह युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। ज्ञात हो कि मथुरा के युवा पत्रकार रजत सारस्वत कई संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए हिन्दू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज उत्थान के कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। उनके इन कल्याणकारी कार्यों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों से सम्मानित भी किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और देश के कौने कौने से उन्हें बधाई देने वाले उनके शुभचिंतकों का ताँता लग गया है। अपनी नियुक्ति पर रजत सारस्वत ने ऑल इंडिया सारस्वत विचार मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वास्त किया कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है वो उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने अपने सभी शुभ चिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएं ही उनकी सफलता का आधार हैं।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








