समाज जागरण दीपक सरकार
छत्तरपुर:प्रखंड अंतर्गत पंचायत कचनपुर टोला करूपा वार्ड नम्बर 03मे बरसात के कारण आम जानजीवन अस्त व्यस्त हो चूका है, रोड इतना ख़राब है किचड़ कदो से आने जाने वाले व्यक्ति को बहुत परेशानिया हो रही है। बहुत लोग तो करूपा नाम सुनते है बोलते है की हम वाला नहीं जायँगे,इस गाँव मे क़ोई भी गाड़ी वाला ईटा बालू सीमेंट ले जाने वाले कचनपुर करूपा के नाम लेता ही दूर भागते है बोलते है की हम वहाँ नहीं जायँगे जिसके कारण अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास बनाने मे भी लाभुक को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड के कारण गाँव के प्राथमिक विद्यालय मे बच्चे जाने के लिए नाम नहीं लेते है जिसके कारण स्कुल मे उपस्थित बहुत कम हो गई है, युवा समाजसेवी प्रमोद यादव के द्वारा 2024मे गाँव के लोगो से चंदा करके रोड मे मिटी भरा गया था लेकिन आज फिर रोड का बदहाल स्थिति बना हुआ है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वर्तमान बिधायक वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोरने जनता से वादा किए थे की चुनाव जीतूंगा तो यह रोड जल्द ही बनवाऊंगा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



